{"_id":"603e768b8ebc3ee64b5f1768","slug":"village-development-officer-suspended-on-charges-of-irregularity-balrampur-news-lko567596915","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरखड़ी में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने की पुष्टि होने पर ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने सीडीओ से गांव में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास देने का आरोप ग्राम विकास अधिकारी मुकेश पर लगाया था। सीडीओ अमनदीप डुली ने प्रकरण की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया मुकेश के दोषी होने की पुष्टि हुई।
मुकेश को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच बीडीओ गैसड़ी को दी गई है। जांच में यह भी पाया गया है कि ग्राम विकास अधिकारी ने 9 अपात्रों को आवास का अनुचित लाभ देकर प्रथम किस्त 40 हजार रुपये के हिसाब से 3 लाख 60 हजार सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। जांच अधिकारी को आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जांच कर एक सप्ताह के अंदर आरोप पत्र देने को कहा गया है।