फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Village children will get to meet the world of science in the space lab

Balrampur News: स्पेस लैब में विज्ञान की दुनिया से रूबरू होंगे गांव के बच्चे

Fri, 06 Feb 2026 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Village children will get to meet the world of science in the space lab
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर कला में स्थापित हुआ स्पेस लैब।-संवाद
बलरामपुर। ग्रामीण अंचल के बच्चों को विज्ञान और अंतरिक्ष की आधुनिक दुनिया से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। जिले के सात परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्पेस लैब को एक्सपोजर विजिट केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इन विद्यालयों में आसपास की ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराकर वैज्ञानिक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जाएगा।
विज्ञापन

सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत कलवारी स्थित कंपोजिट विद्यालय कलवारी में स्थापित स्पेस लैब में बलरामपुर देहात, विशुनीपुर, विशुनापुर खास, खगई जोत और गोंदीपुर ग्राम पंचायतों के बच्चे पहुंचकर अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करेंगे। इसी क्रम में पचपेड़वा विकास खंड के ग्राम पंचायत शंकरपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर कला में बने स्पेस लैब में लक्ष्मीनगर, बड़गौ, भाथर और गोवरी ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत बायभीट स्थित कंपोजिट विद्यालय बायभीट में स्थापित स्पेस लैब में खम्हरिया, अहलाद, खरदौरी और मनेरिया केरावगढ़ ग्राम पंचायतों के बच्चों को विज्ञान के प्रयोगात्मक पहलुओं से परिचित कराया जाएगा। वहीं, रेहरा बाजार विकास खंड के ग्राम पंचायत सराव खास स्थित कंपोजिट विद्यालय सरायखास के स्पेस लैब में घोघरा, नयानगर, बूधीपुर और छितलूपुर ग्राम पंचायतों के बच्चे विजिट करेंगे। उतरौला विकास खंड के ग्राम पंचायत इमिलिया बनघुसरा स्थित कंपोजिट विद्यालय इमिलिया बनघुसरा में बने स्पेस लैब में चीती, बदलपुर, मझौवाकांद, मझौव्वा, कुरूथुवा और बनकटवा ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत महराजगंज तराई स्थित कंपोजिट विद्यालय महराजगंज तराई में स्थापित स्पेस लैब में दांदव, साहेबनगर, जहानडीह और शिवचरनडीह व गुलरिहा ग्राम पंचायतों के बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे। इसी तरह गैड़ास बुजुर्ग विकास खंड के ग्राम पंचायत दुधरा स्थित जूनियर हाईस्कूल दुधरा में बने स्पेस लैब में छीतरपारा, हासिमपारा, पिड़िया बुजुर्ग और कैथोलिया सलेमपुर ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राओं का एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। (संवाद)
अंतरिक्ष विज्ञान की दी जाएगी जानकारी
स्पेस लैब विजिट के दौरान बच्चों को ग्रह-नक्षत्र, उपग्रह प्रणाली, अंतरिक्ष यान, वैज्ञानिक उपकरणों और प्रयोगों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बच्चे प्रयोगों को नजदीक से देखकर विज्ञान के सिद्धांतों को समझ सकेंगे। विजिट के उपरांत विद्यालय स्तर पर बच्चों की सहभागिता का विवरण तैयार कर संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

बच्चों को दिया जाएगा व्यवहारिक अनुभव
परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्पेस लैब के माध्यम से आसपास की ग्राम पंचायतों के बच्चों को विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नई तकनीक से जोड़ना है। विजिट के दौरान बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और इसकी रिपोर्ट संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी।
-श्रेया उपाध्याय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed