फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vigilance should be taken towards the security of border villages

Balrampur News: सीमावर्ती गांवों की सुरक्षा के प्रति बरती जाए सतर्कता

Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vigilance should be taken towards the security of border villages
बलरामपुर। भारत-नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती गांवों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाए। ऑपरेशन कवच को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए। ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्य व ग्राम प्रहरियों से सुरक्षा के संबंध में फीडबैक लेकर समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।
विज्ञापन

यह बातें एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने हरैया थाना परिसर में ऑपरेशन कवच संबंधी गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बीट उपनिरीक्षक व सभी बीपीओ को निर्देश दिया कि भारत-नेपाल सीमा पर घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएं। सीमावर्ती गांवों के ग्राम प्रधानों, ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्य और ग्राम प्रहरियों के साथ नियमित रूप से गोष्ठी कर फीडबैक लिया जाए। गांव में रहने वाले लोगों की मुख्य समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। सीमावर्ती गांवों व कस्बों में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल
विज्ञापन

संबंधित थाने पर देने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ललिया राधारमण सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed