{"_id":"6aa984b3de3443f5ac065fe0","slug":"celebrate-ganesh-utsav-in-a-spirit-of-harmony-social-media-will-be-monitored-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154826-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सौहार्द के बीच मनाएं गणेश उत्सव, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सौहार्द के बीच मनाएं गणेश उत्सव, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
Tue, 15 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर के नगर कोतवाली में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। गणेश चतुर्थी और गणेश उत्सव को लेकर नगर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से उत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी ली। अधिकारियों ने सभी से गणेश उत्सव शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में सदर एसडीएम मनोज कुमार सरोज, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने गणेश पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया जाए और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। माहौल बिगाड़ने या भ्रामक सूचना फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गणपति पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने उत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 21 सितंबर को किया जाएगा। विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग की जानकारी भी बैठक में साझा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
बैठक में संरक्षक कमलेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता चिंटू, उपाध्यक्ष अंबरीष शुक्ला, रवींद्र गुप्ता, श्री गणेश पूजा समिति बगिया बाबा मंदिर भगवतीगंज के अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता कमलापुरी, अंकुर चौहान, कुन्नू कश्यप, आदित्य गुप्ता, विमल शुक्ला, मनजीत पटवा, विनय कश्यप और सनी मोदनवाल आदि मौजूद रहे।