फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vigilance increased on Nepal border, surveillance increased at every nook and corner

Balrampur News: नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, चप्पे- चप्पे पर निगरानी बढ़ी

Thu, 18 Jan 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on Nepal border, surveillance increased at every nook and corner
पचपेडवा (बलरामपुर)। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह व गणतंत्र दिवस पर्व के आयोजन को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। खास तौर पर नेपाल से सटी सीमा पर चौकसी व निगरानी काफी सख्त हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को त्रिलोकपुर एसएसबी 50 वीं वाहिनी व पुलिस विभाग के साथ कमांडेंट ललित प्रसाद उपाध्याय ने सीमावर्ती चौकियों का निरीक्षण किया। इसके बाद आयोजित बैठक में दोनों विभागों के जिम्मेदारों ने क्षेत्र में अमन चैन का माहौल कायम बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा की। कमांडेंट ललित प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि इस दौरान नेपाल से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखते हुए हर आने- जाने वाले का पूरा ब्योरा जुटा कर संदिग्धों की धरपकड़ की जाए।
विज्ञापन

निर्देश दिया गया कि सीमावर्ती गांवों में रहने वालों को इस बात के लिए जागरूक किया जाए कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आने अथवा अचानक किसी अपरिचित के आने की जानकारी तत्काल पुलिस व एसएसबी के जवानों को दी जाए। बैठक में एसएसबी व पुलिस के साथ ही क्षेत्र से जुड़े ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed