फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Victory of three village heads and 18 BDC members decided

तीन प्रधान व 18 बीडीसी सदस्यों का निर्विरोध चुनाव तय

Mon, 19 Apr 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Victory of three village heads and 18 BDC members decided
बलरामपुर। गांव की सरकार चुनने के लिए सत्ता संग्राम शुरू हो चुका है। नाम वापसी के बाद सभी सीटों के उम्मीदवारों की संख्या निर्धारित हो गई है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद दावेदार वोटरों को लुभाने में जुट गए हैं। एकल नामांकन के चलते इस बार चुनाव में प्रधान पद के तीन व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 18 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जिले में तीसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को 2524 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से वोटिंग कराने के लिए प्रशासन की तरफ से भी सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के आरओ/पीडी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि वार्ड संख्या 39, 31, 21, 26, 8 व 18 से दो-दो, वार्ड संख्या 24, 25, 27, 28, 30, एक, पांच व 12 से एक-एक, वार्ड संख्या 29 से तीन और वार्ड संख्या 19 से पांच दावेदारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए हैं। जिला पंचायत सदस्य पर कुल 747 पर्चे दाखिल हुए। एक पर्चा खारिज हो गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर 28 पर्चों की वापसी के साथ कुल 718 दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में प्रधान के 798, ग्राम पंचायत सदस्य के 378 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 595 दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य की छह सीटों पर एकल नामांकन होने के चलते दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक के आरओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पद पर 234 पर्चे वापस होने के बाद बचे 825, ग्राम पंचायत सदस्य के 28 पर्चे वापस होने के बाद बचे 611 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 24 पर्चे वापस होने के बाद बचे 592 दावेदारों को चुनाव चिह्न दिया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य पर 763 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पर दो पर्चे एकल नामांकन के रुप में मिले हैं।
उतरौला ब्लॉक के आरओ एमपी सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर एक, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 480 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर दो पर्चे एकल नामांकन के रुप में मिले हैं। ग्राम प्रधान पद के 167 पर्चे वापस होने के बाद 425, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 26 पर्चे वापस होने के बाद बचे 220 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 38 पर्चे वापस होने के बचे 315 दावेदारों को चुनाव चिह्न दिया गया है।
तुलसीपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत केके श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर एक, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 736 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चार सीटों पर एकल नामांकन पत्र पाए गए हैं। ग्राम प्रधान पद पर 817, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1444 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 650 दावेदारों को चुनाव चिह्न दिया गया है।
गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के आरओ ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 87 पर्चे वापस होने के बाद बचे 279, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर छह पर्चे वापस होने के बाद बचे 503 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पर 25 पर्चे वापस होने के बाद 337 दावेदारों को चुनाव चिह्न दिया गया है।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के एडीओ पंचायत बाबूराम पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 164 पर्चे वापस होने के बाद बचे 385, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर दो पर्चे वापस होने के बाद बचे 442 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 48 पर्चे वापस होने के बाद बचे 401 दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
रेहरा बाजार ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद 509, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 201 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 464 दावेदारों को चुनाव चिह्न दिए गए हैं जबकि ग्राम प्रधान के एक व बीडीसी सदस्य पद की चार सीटों पर एकल नामांकन होने के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

पचपेड़वा ब्लॉक में नाम वापसी के बाद ग्राम प्रधान पद के 748, ग्राम पंचायत सदस्य के 548 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 444 दावेदारों को चुनाव चिह्न बांटा गया है। गैसड़ी ब्लॉक के आरओ आरएस कुश्वाहा ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 754, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 680 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 645 दावेदारों को चुनाव चिह्न बांटा गया है। 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed