फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Verification of 24 Panchayats for Panchayati Incentive Award begins

Balrampur News: पंचायती प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए 24 पंचायतों का सत्यापन शुरू

Fri, 24 Oct 2025 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Verification of 24 Panchayats for Panchayati Incentive Award begins
बलरामपुर। मुख्यमंत्री पंचायती प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित की जाने वाली ग्राम पंचायतों का स्थलीय सत्यापन शुरू हो गया है। जिले में 24 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिनका सत्यापन गठित टीमों द्वारा किया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि 184 ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री पंचायती प्रोत्साहन पोर्टल पर आवेदन किया था। इनमें से 45 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 24 ग्राम पंचायतों को सत्यापन के लिए चुना गया है। स्थलीय जांच के बाद जनपद स्तर की परफार्मेंस असेसमेंट समिति द्वारा सर्वोच्च अंक पाने वाली पांच ग्राम पंचायतों की अनुशंसा राज्य स्तर पर भेजी जाएगी। स्थलीय सत्यापन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। इसमें जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त स्वयं एवं रोजगार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

सत्यापन में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक और जिला परियोजना प्रबंधक सहयोग करेंगे। सभी टीम एक सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी आवंटित ग्राम पंचायतों का स्थलीय परीक्षण पूर्ण कर रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। चयनित पंचायतों की बेस्ट प्रैक्टिसेस और प्रस्तुतीकरण भी सीएम अवार्ड पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed