फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vehicles getting hitched in the potholes of city roads

नगर की सड़कों के गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन

Sun, 17 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vehicles getting hitched in the potholes of city roads
बलरामपुर। बारिश के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान पूरी तरह से फुस्स दिखाई दे रहा है। ग्रामीण तो दूर नगर क्षेत्र की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में छोटे-बड़े वाहन हिचकोले खा रहे हैं।
विज्ञापन

एक माह बाद भी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरु ही नहीं हो पाया है। नगर की सड़कों से रोज जिले के आला अधिकारी भी गुजरते हैं। इनकी निगाह भी सड़क के गड्ढों पर नहीं पड़ रही है। अब रोज सूबे के राज्यमंत्री भी इन गड्ढों में हिचकोले खा रहे हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि बीते महीनों हुई भारी बारिश व बाढ़ के कारण नगर से लेकर गांव तक की तमाम सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई। इनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन्हीं गड्ढों में फंसकर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय की मेन सड़क जो गोण्डा जाती है वह भी कई जगह टूट गई है। इन गड्ढों में छोटे तथा बड़े वाहन हिचकोले खा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने गत 15 सितंबर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था। 15 दिनों तक तो पीडब्लूडी विभाग बारिश होने का बहाना बनाता रहा।

इधर 15 दिनों से बारिश भी बंद है। फिर भी सड़कों में मिट्टी व ईंट डालकर छोड़ दिया गया है। सड़क से उड़ने वाली धूल लोगों की दुकानों व घरों में घुस रही है। नगरवासी अशरफ अली, मेराज अहमद, लवकुश पांडेय, हरिशंकर सिंह तथा राना सिंह ने डीएम से सड़कों को शीघ्र गड्ढामुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed