फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Urea,shop

खाद की दुकानों पर भीड़ जुटी तो होगी कार्रवाई

Wed, 05 Jan 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Urea,shop
बलरामपुर। खाद की दुकानों पर भीड़ जुटाने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने भीड़ जुटाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। सीडीओ रिया केजरीवाल के निर्देश पर खाद की दुकानों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान दुकान के स्टॉक व पीओएस मशीन में भिन्नता पाए जाने पर ईसी एक्ट के तहत संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गेहूं व अन्य फसलों में टॉप ड्रेसिंग के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करा दी गई है। यूरिया के लिए किसानों को दुकानों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि किसानों को गेहूं व तिलहनी फसलों में खाद डालने के लिए शासन ने 1650 मीट्रिक टन यूरिया का आपूर्ति कर दी गई है। यूरिया खाद का दुकानों पर सत्यापन करने के लिए स्वयं निगरानी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर सही न होने पर तत्काल उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। बीते दिनों आठ से अधिक दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। पीओएस मशीन व स्टॉक के भौतिक सत्यापन में भिन्नता पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुकानदारों से कहा गया है कि उर्वरकों की खरीद करने वाले किसानों से खतौनी व आधार अवश्य लें। उन्होंने कहा कि अधिक मूल्य पर यूरिया खाद बेचने वालों के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। खुदरा विक्रेताओं को पीओएस मशीन से अंगूठा लगवाने के बाद यूरिया खाद बेचने की हिदायत दी गई है। महंगे दामों में यूरिया खाद बेचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। यूरिया व अन्य खाद के साथ-साथ कीटनाशकों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। खाद की दुकानों पर भीड़ जुटाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में खाद की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed