फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Uproar over the idol immersion route, three-hour protest

Balrampur News: प्रतिमा विसर्जन के रास्ते को लेकर हंगामा, तीन घंटे प्रदर्शन

Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the idol immersion route, three-hour protest
बलरामपुर के गैसड़ी में लोगों को समझाते पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू।-संवाद
गैसड़ी (बलरामपुर)। विजयदशमी पर निकाले गए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के रास्ते को लेकर शनिवार की शाम गैसड़ी के साथी वार्ड में विवाद हो गया। नाराज श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विसर्जन रोककर मार्ग जाम कर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। बाद में अफसरों के समझाने पर प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गैसड़ी नगर के साथी वार्ड में रखी गईं दुर्गा प्रतिमा शहर भ्रमण के बाद विसर्जन के लिए निर्धारित रूट के बजाय नए रूट से ले जाई जाने लगीं। इस पर पुलिसकर्मियाें ने परंपरागत मार्ग के बजाय नए रूट से प्रतिमाएं ले जाने से मना किया तो हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच पुलिस साथी वार्ड की प्रतिमा को लेकर आगे निकल गई। यह खबर अन्य समितियों से जुड़े लोगों को हुई तो वह नाराज हो गए। अन्य प्रतिमा पंडाल के लोगों ने साथी वार्ड की प्रतिमा को दोबारा लाने की मांग को लेकर प्रतिमा विसर्जन रोक कर नारेबाजी शुरू कर दी। गैसड़ी कस्बे में मार्ग जाम कर श्रद्धालु सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बातचीत के बाद मामला सुलझ सका। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन कराया गया। एएसपी योगेश कुमार ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद था। बातचीत करके मामले का समाधान कर दिया गया। रविवार को पूजा समिति के राम छबीले ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार का कहना है कि रास्ते को लेकर विवाद था। पुराने और नये रूट को लेकर मामला था। अब सब सामान्य है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed