फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Uproar over recovery in the name of No Dews

नो ड्यूज के नाम पर अवेध वसूली को लेकर हंगामा

Mon, 05 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Uproar over recovery in the name of No Dews
बलरामपुर। नो ड्यूज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर सोमवार को दावेदारों ने हंगामा काटा। जिले के दो ब्लॉकों में दावेदारों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। सदर ब्लॉक में मौके पर पहुंच एसडीएम ने मामले की जांच पड़ताल कर रफादफा कराया।
विज्ञापन

सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि सोमवार को सदर ब्लॉक में नो ड्यूज के नाम पर अवैध वसूली को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सदर एसडीएम ने नोड्यूज में अवैध वसूली को लेकर जो शिकायत की गई वह बेबुनियाद है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से यह निर्देश जारी किया गया है कि जो बकायादार होंगे उन्हें नोड्यूज लेना होगा। सभी नो ड्यूज लेने की जरुरत नहीं है। उधर गैसड़ी ब्लॉक में भी नो ड्यूज के नाम पर अवैध वसूली को लेकर लोगों ने हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिजा प्रसाद यादव, राकेश प्रजापति, उदयराज व कृष्णानंद आदि ने तुलसीपुर एसडीएम से मामले की शिकायत कर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की। इन लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के लिए 1000, क्षेत्र पंचायत के लिए 200 और जिला पंचायत के 1500 रुपये का परचा काटा जा रहा है।

तुलसीपुर एसडीएम ने लोगों को समझाकर बताया कि बकायादारों को नो ड्यूज लेना है जिसके लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से फीस निर्धारित की गई है। अधिक फीस वसूलने की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed