फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   up news gonda news tharu

हक की लड़ाई के लिए एकजुट हो थारू समाज के लोग

Sat, 16 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
up news gonda news tharu
बलरामपुर। थारू जनजाति समाजोत्थान समिति की तरफ से शनिवार को राजकीय इंटर कालेज विशुनपुर विश्राम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में थारू समाज के लोगों को हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि मूल आदिवासी जनजाति कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी, विशिष्ट अतिथि चंद्रराम चौधरी, सचिव जनजाति उत्थान थारू मंगल प्रसाद राना व महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदन लाल ने किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने थारूओं को अपने अधिकार की रक्षा तथा थारू जनजाति के उत्थान के लिए संगठित रहने का आह्वान किया। कहा कि कुछ स्थानों पर फर्जी जनजातियों द्वारा थारू जनजाति के हक का हनन किया जा रहा है। प्रदेश के मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया व महराजगंज आदि जगहों पर गौढ़ जातियों द्वारा फर्जी तरीके से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बनवाकर अनुसूचित जनजाति की नौकरी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके विरुद्ध समाज को संगठित होना पड़ेगा। सरकार की तरफ से जन जातियों का शोषण किया जा रहा है। थारू समाज अब जागरूक हो रहा है। आने वाले चुनाव में सोच समझ कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed