फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP Board exam will be held by 75 magistrates

75 मजिस्ट्रेटों के जिम्मे रहेगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Mon, 21 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam will be held by 75 magistrates
बलरामपुर। नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए 27 मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन जोनल के साथ-साथ नौ सेक्टर व 63 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया गया है। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में 22 मार्च को बैठक कर सभी अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने सोमवार को बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा को नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। सदर तहसील में एसडीएम राजेंद्र बहादुर, तुलसीपुर तहसील में एसडीएम मंगलेश दूबे व उतरौला तहसील में एसडीएम संतोष कुमार ओझा को जोनल मजिस्ट्रेट की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील में बीडीओ सदर सागर सिंह व हरैया सतघरवा राम निवास वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। तुलसीपुर तहसील में बीडीओ गैसड़ी संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह व बीडीओ पचपेड़वा सुमित कुमार सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। उतरौला तहसील में एक्सईएन सरयू नहर खंड-4 मो. परवेज, बीडीओ उतरौला सुमित सिंह, बीडीओ रेहरा बाजार अनूप कुमार सिंह व तहसीलदार उतरौला प्रवेश कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त तीनों तहसीलों में 63 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी आंतरिक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को 24 मार्च से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से कराने का निर्देश दिया गया है। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में एडीएम राम अभिलाष, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीआईओएस गोविंद राम, बीएसए डॉ. रामचंद्र, एआरटीओ अरविंद यादव सहित सभी जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और सभी नोडल अधिकारियों को 22 मार्च की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed