फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP Board Result 2020: Copy Checking 395 invigilators check 13632 copies

UP Board Result: 395 परीक्षकों ने जांची साढ़े तेरह हजार कापियां

Thu, 21 May 2020 12:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020: Copy Checking 395 invigilators check 13632 copies
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बलरामपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 13632 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को 395 परीक्षकों ने किया। हाईस्कूल में 53.85 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 62.62 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं।

विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक/ एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी ने बुधवार को बताया कि केंद्र पर हाईस्कूल में 305 परीक्षकों ने 9627 और इंटरमीडिएट में 90 परीक्षकों ने 4005 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है।
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से अलाट की गई हाईस्कूल में 129332 की तुलना में 53.85 प्रतिशत के साथ 69657 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है जबकि इंटरमीडिएट में बोर्ड से प्राप्त 57641 की तुलना में 62.62 प्रतिशत के साथ 36100 कापियां जांची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्र पर सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स, पानी व साबुन आदि का इंतजाम कराया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराकर कॉपियां जांची जा रही हैं। मूल्यांकन कार्य में सह उप नियंत्रक राकेश प्रताप सिंह व कोठार प्रभारी सुरेश कुमार यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed