फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Unmatched development in four years

चार साल में हुआ बेमिसाल विकास

Fri, 19 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Unmatched development in four years
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभागों की तरफ से संचालित योजनाओं का स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार के कार्यों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाकर लोगों को सरकार के चार साल की उपलब्धियां बताई गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष /दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने दीप जलाकर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में एलइडी स्क्रीन के माध्यम से समारोह में मौजूद लोगों को सीएम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के राज में गुंडागर्दी व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जेल का रास्ता दिखाया जा रहा है। चार साल में प्रदेश के सभी जिलों का बेमिसाल विकास किया गया है। सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि व सभी जनप्रतिनिधियों ने समारोह में वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किसानों को कृषि यंत्र व उपकरण, श्रम विभाग के लाभार्थियों को कन्या विवाह सहायता व चिकित्सकीय सहायता का चेक, मत्स्य विभाग के लाभार्थियों को चेक, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व बैसाखी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट का वितरित किया।
स्वयं सहायता समूह के दो समूहों को एक करोड़ 40 लाख व 63 लाख का चेक दिया गया। सभी विधायकों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार साल में जिले का समुचित विकास कराया है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये से कार्य कराए गए हैं।

समारोह में डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ रिया केजरीवाल, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पीडी अनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीआईओएस गोविंद राम, डीसी निरंकार पांडेय, आशुतोष कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, रमन चौधरी व उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed