{"_id":"63503160abf06b66341cb31c","slug":"underprivileged-farmers-will-get-lump-sum-kisan-samman-nidhi-balrampur-news-lko6536438159","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचित किसानों को एकमुश्त मिलेगी किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचित किसानों को एकमुश्त मिलेगी किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में बुुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन का तरीका भी बताया गया। किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही त्रुटियों को सही कराकर अब तक बकाया सभी किश्तों का भुगतान आगामी किश्त के साथ जोड़कर दिया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने किसानों को खेती किसानी व कृषि विभाग की लाभ परक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, जल्द ही सर्वे कराकर उन्हें शत-प्रतिशत क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तकनीकी खामियों के चलते जिन किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिला है। उनका डाटा सही होने पर आगामी किश्त के साथ बकाया धनराशि का भी भुगतान एकसाथ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
खेती को लाभपरक बनाने के लिए कृषि उपनिदेशक ने किसानों को तकनीकी खेती करने, खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करने व रासायनिक खादों के उपयोग से बचने का सुझाव दिया। किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिले में तिलहन बीज वाली किट उपलब्ध है जिन्हें आवश्यकता हो वो पंजीकरण कराकर बीज गोदामों से किट ले सकते हैं।
किसान दिवस में मौजूद उद्यान, मत्स्य, गन्ना, सिंचाई व नलकूप विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की किसानों को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिले के 710 किसानों ने आवेदन किया है। आवेदन का स्थलीय सत्यापन कर कार्ययोजना शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
शासन के निर्देशानुसार पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर सीवीओ डॉ. आरबी सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, अग्रणी बैंक प्रबंधक आदित्य, दुग्ध विकास अधिकारी शिवबोध सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा, अधिशाषी अभियंता राप्ती नहर खंड सुरेंद्र प्रसाद समेत कई अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
बाढ़ से बर्बाद हो चुकी जिले की करीब दो लाख हेक्टेअर फसलों के सर्वे का काम दो दिन बाद शुरू होगा। कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व लेखपाल गांवों में जाकर बाढ़ में तबाह हुई धान, गन्ना व सब्जी समेत अन्य फसलों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट बनाएंगे। अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि कर्मचारी अभी बाढ़ राहत व बचाव कार्यों में लगे हैं। दो दिन बाद सर्वे शुरू करेंगे।