{"_id":"5d5d6ebc8ebc3e6ca939a80a","slug":"uncontrolled-truck-overturns-two-innocent-people-die-due-to-overpressure-balrampur-news-lko4774057178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक पलटा, दबने से दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक पलटा, दबने से दो मासूमों की मौत
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर चौराहे के पास बुधवार की भोर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से दो मासूमों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पचपेड़वा थाने की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चालक व खलासी दोनों फरार है।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह छह बजे बलरामपुर से बढ़नी जा रही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर त्रिलोकपुर चौराहे के पास सड़क के किनारे पलट गई। सड़क के किनारे अपने घर के सामने हैंडपंप पर मंजन कर रहे दो मासूम सगे भाई समीर (6) व अमीर (3) पुत्रगण शमीम की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक को झपकी आ गई इसी बीच सड़क किनारे खड़ी खाली ट्राली को ठोकर मारते हुए मंजन कर रहे दोनों भाइयों को रौंद दिया और सड़क किनारे पलट गई। एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
शमीम के अब कोई पुत्र नहीं बचे है। घर में सिर्फ बेटियां है। मासूमों की मां, बहनों व बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। चालक और खलासी दोनों मौके से फरार हो गए।