फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Unbroken chanting of Gayatri mantras, lamp sacrifice done for human welfare

Balrampur News: गायत्री मंत्रों का किया अखंड जाप, मानव कल्याण के लिए हुआ दीप यज्ञदान

Mon, 29 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 29 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Unbroken chanting of Gayatri mantras, lamp sacrifice done for human welfare
बलरामपुर के गायत्री शक्तिपीठ में दीप यज्ञ में शामिल डॉ. माही कीर्ति व अन्य ।
बलरामपुर। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में दो दिवसीय गायत्री जयंती महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को अखंड जप से हुआ। गायत्री परिवार के सदस्यों ने दीप यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर में 30 मई को गायत्री जयंती मनाई जाएगी। इसी के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह छह बजे शक्तिपीठ में गायत्री परिवार के सदस्यों ने गायत्री मंत्रों का अखंड जप प्रारंभ किया। शाम छह बजे तक अखंड जप चलता रहा। अखंड जप की समाप्ति के बाद दीपयज्ञ का आयोजन शुरू हुआ।
विज्ञापन

मुख्य यजमान डॉ. माही कीर्ति, शक्तिपीठ के ट्रस्टी अशोक गुप्ता व व्यवस्था ट्रस्टी सतीश चंद्र मिश्रा आदि ने दीपयज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। दीपयज्ञ में कृष्ण कुमार कश्यप, साहू, सुरेराकेश श वर्मा, राजकरन, शिवम शुक्ला, रानी मिश्रा, रामदुलारी मोदनवाल, राधा मोदनवाल, लाल बहादुर सिंह, शिवकुमार कश्यप, सुनील वर्मा व वंशीधर साहू सहित गायत्री परिवार के तमाम सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

व्यवस्था ट्रस्टी ने बताया कि 30 मई को सुबह पांच बजे से सात बजे तक जागरण व ध्यान कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह सात बजे से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू होगा। इसमें मानव कल्याण व विश्व शांति के लिए साधक आहुति डालेंगे। गायत्री महायज्ञ के बाद बच्चों का नामकरण, मुंडन, यज्ञोपवीत व गुरुदीक्षा का कार्यक्रम होगा। शाम को प्रसाद वितरण के बाद गायत्री जयंती महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed