फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two women injured after being hit by an SUV

Balrampur News: एसयूवी की टक्कर से दो महिलाएं घायल

Thu, 30 Jul 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two women injured after being hit by an SUV
बलरामपुर। बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर जिला कारागार के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन


राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों की मदद की। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि इलाज के बाद महिलाएं अपने घर चली गईं हैं। उन्होंने नाम उजागर करने से इन्कार किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed