फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two schools will be built kovid level hosptial

दो स्कूल बनाए जाएंगे कोविड लेवल-1 अस्पताल

Sat, 23 May 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Two schools will be built kovid level hosptial
बलरामपुर। जिले के दो स्कूलों को लेवल-1 अस्पताल बनाने की कवायद शुरू की गई है। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सेखुईकला व जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर को कोविड 19 के पॉजिटिव मरीजों को रखने के लिए लेवल-1 अस्पताल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा व सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ दोनों स्कूलों का निरीक्षण कर लेवल-1 अस्पताल बनाए जाने के संबंध में ब्योरा जुटाया।
विज्ञापन

दोनों स्कूलों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में भारी संख्या में गैर राज्यों व जनपदों से श्रमिकों का आगमन हो रहा है। अब तक जिले में गैर राज्यों व जनपदों से 60 हजार से अधिक प्रवासी पहुंच चुके है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लेवल-1 अस्पताल बनाए जाने की जरूरत है जिससे कोरोना पॉजिटिव को रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि दोनों स्कूलों के संसाधनों का ब्योरा जुटाकर लेवल-1 अस्पताल के संचालन के संबंध में तैयारी शुरू कर दें। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव सहित अन्य अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed