{"_id":"6ac0f8da1d1a26c76709cd3f","slug":"two-people-died-including-woman-by-drowning-in-balrampur-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: पानी में डूबने से महिला समेत दो की मौत, भैंस निकालने तो कोई पैर फिसलने से गड्ढे में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: पानी में डूबने से महिला समेत दो की मौत, भैंस निकालने तो कोई पैर फिसलने से गड्ढे में गिरा
Sat, 03 Oct 2026 06:15 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:15 PM IST
सार
बलरामपुर में पानी में डूबने से महिला समेत दो की मौत हो गई। कोई भैंस निकालने तो कोई पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिर गया। घटनाओं से घरों में चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बलरामपुर: पानी में डूबने से महिला समेत दो की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में शनिवार को पानी में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में शौच के लिए घर से निकली शाहिदा (50)तालाबनुमा गड्ढे में गिर गई। गहराई होने से पानी में डूब गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की, तो गांव के दक्षिण खेत में बने गड्ढे के गहरे पानी में उनका शव मिला।
विज्ञापन
इसके अलावा गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के भुसैलवा गांव में भैंस को पानी में जाने से रोकते समय पैर फिसलने से दिलीप कुमार उर्फ कल्लू (35) पानी में डूब गए। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया दोनों के शव मिल गए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन