{"_id":"5f57af748ebc3e3688378d47","slug":"two-people-died-in-a-pond-balrampur-news-lko5391447137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल का फूल तोड़ने तालाब गए दो की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल का फूल तोड़ने तालाब गए दो की डूबने से मौत
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। कमल का फूल तोड़ने तालाब में गए दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। पंचनामा कराकर परिजनों का शव सौंप दिए गए है। मामले की छानबीन की जा रही है।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जम्बूदीप गांव के निकट तालाब में कमल का फूल तोड़ने गए बल्दीडीह निवासी रतनलाल वर्मा उर्फ तपते (50) और तुरकौलिया निवासी रमजान उर्फ जनवरी (65) की मौत हो गई है। गहरे पानी में चले जाने के कारण तालाब के कांटों में फंस गए और डूबने से मौत हो गई।
काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों व गांव वालों ने तलाश शुरू की। पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर काफी देर बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा थाना विवेक मलिक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।