फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two more innocent people lost their lives due to unknown disease

अज्ञात बीमारी से दो और मासूमों ने गवाई जान

Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two more innocent people lost their lives due to unknown disease
बलरामपुर के फुलवरिया गांव का जायजा लेते सीएमओ डा. सुशील कुमार। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। अज्ञात बीमारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अज्ञात बीमारी से दो और मासूमों ने अपनी जान गंवाई है। थाना महराजगंज तराई के रूद्रपुर कंदैला गांव में भी अज्ञात बीमारी ने पांव पसार लिया है। बीते दिन हरैया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत हो गई थी जिले में अज्ञात बीमारी से मरने वालों की संख्या चार हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के रुद्रपुर कंदौला निवासी अवधेश यादव ने मंगलवार को बताया कि उनकी पुत्री अंकिता (3) व उनके भाई राम विलास की पुत्री सलोनी (3) को दो दिन पूर्व बुखार हुआ था और अचानक दोनों की मौत हो गई। गांव में फरहत (4), नौव्वाद (2), नसीर (5), इरफान (16), चिकने (8) व छोट्टन (15) सहित पांच से अधिक लोग अज्ञात बीमारी से ग्रसित है।
विज्ञापन

गांव के लोग मरीजों का इलाज निजी चिकित्सकों से करा रहे है। चिकने का इलाज बलरामपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर गांव में टीम न भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएचसी अधीक्षक तुलसीपुर को बीमारी के बारे में सूचना दी है। सीएचसी अधीक्षक तुलसीपुर डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने सूचना मिलते ही गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी है।

शीघ्र ही बीमारी पर अंकुश पा लिया जाएगा। ग्रामीणों को साफ सफाई के साथ-साथ ताजे भोजन व फलों आदि का सेवन करने की सलाह दी है। पानी उबाल कर ही पीएं जिससे कोई बीमारी न फैलने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed