फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two more compost pit plants will be built at a cost of Rs 80 lakh.

Balrampur News: 80 लाख की लागत से बनेंगे दो और कंपोस्ट पिट प्लांट

Wed, 27 Nov 2024 08:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Two more compost pit plants will be built at a cost of Rs 80 lakh.
बलरामपुर के अं​धियारी बाग मोहल्ले में गीले कचरे से खाद्य बनाने का बनाया जा रहा प्लांट। संवाद
बलरामपुर। नगर के मोहल्लों से निकलने वाले गीले कचरे के निस्तारण को लेकर अब दो और माेहल्लों में कंपोस्ट पिट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा, इसके लिए 80 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में अंधियारी बाग में एक कंपोस्ट पिट प्लांट का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य ने मंगलवार को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर के सभी 25 वार्डों से रोजाना करीब 31 टन सूखा और गीला कचरा निकलता है। नगर पालिका प्रशासन सबसे पहले गीले कचरे का निस्तारण करके इसकी खाद बनाने की कवायद कर रहा है। इसके लिए नगर के मोहल्ला अंधियारीबाग में कंपोस्ट पिट प्लांट का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

गीले कचरे की अधिक मात्रा को देखते हुए शहर में दो और कंपोस्ट पिट प्लांट बनाने के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव भेजा था। 80 लाख रुपये के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा निस्तारण
सबसे पहले एमआरएफ सेंटर पर नगर से निकलने वाले सूखा व गीले कचरे को एकत्र करवाया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों की मदद से सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग करके गीले कचरे को कंपोस्ट पिट प्लांट में ले जाकर वहां बनाए गए गड्ढे में डालकर खाद बनाई जाएगी।




जल्द दूर होगी कचरे की समस्या
नगर में तीन कंपोस्ट पिट बन जाने से रोजाना घरों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कई टन गीले कचरे की समस्या पूरी तरह से समाप्त होने के साथ ही उससे बनने वाले खाद से पालिका के राजस्व में और बढ़ोतरी होगी। एमआरएफ सेंटर बनते ही सूखे कचरे की समस्या भी समाप्त हो जाएगी - डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed