{"_id":"6097fc028ebc3ed6bc4af603","slug":"two-killed-by-corona-51-positive-balrampur-news-lko577452153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 51 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 51 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। रविवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
जिले में 51 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तुलसीपुर के ग्राम रमवापुर निवासी संजय फटवा (24) को बुखार व खांसी की शिकायत पर आठ मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय के लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान आठ मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह उतरौला के ग्राम अल्लीपुर निवासी उदय नरायन (68) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर आठ मई को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान 9 मई को उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 51 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोंगों में सबसे अधिक कुड़वाकला भोजपुर गैसड़ी के तीन व्यक्ति शामिल हैं। बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन में दो तथा बलुहा, भगवतीगंज व टेढ़ी बाजार में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5947 हो गई है। 4808 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 96 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1034 है।
कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई संख्या के बीच रविवार को भी नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। जिले में इस दिन जहां 51 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं 126 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए केस के मुकाबले स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से जिले के लोगों में राहत है। जिले में अब तक कुल 4808 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।