फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two killed, 173 positive from Corona in Balrampur

जिले में कोरोना से दो की मौत, 173 मिले पॉजिटिव

Wed, 21 Apr 2021 08:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Two killed, 173 positive from Corona in Balrampur
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण जिले में लगातार खतरनाक होता जा रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना के चलते दो लोगों की मौत हो गई। 173 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। ग्राम अजबनगर फरेंदा निवासी मंजू सिंह (55) को बुखार व खांसी की शिकायत मिलने पर बीते दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 अप्रैल को इलाज के दौरान मंजू सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह आनंदबाग निवासी रूक बहादुर(53) को बुखार व खांसी की शिकायत मिलने पर 20 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़वा में 27, परसोहिया गैसड़ी 11, खलवा बलरामपुर, सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग में 4-4, सिविल लाइन बलरामपुर, तुलसीपार्क बलरामपुर, पूरबटोला, श्याम बिहार कालोनी, मानसपुरी, गैसड़ी, बैंक आफ महाराष्ट्रा में 3-3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व बलरामपुर ब्लाक के तमाम गांवों में कुल 173 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार किया जा रहा है।

पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3695 हो गई है। 2597 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 44 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1054 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed