{"_id":"5f1da8878ebc3e63aa7ca5c1","slug":"two-found-corona-infected-including-a-staff-nurse-in-balrampur-balrampur-news-lko5325093136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में एक स्टॉफ नर्स सहित दो मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में एक स्टॉफ नर्स सहित दो मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक स्टॉफ नर्स सहित दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 192 हो गई है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में जिला संयुक्त चिकित्सालय की एक स्टॉफ नर्स तथा नगर स्थित मोहल्ला बलुहा का एक युवक शामिल है। पॉजिटिव पाए गए दोनों लोगों को इलाज के लिए जिला मेेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। दोनों लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल शीघ्र ही जांच के लिए भेजा जाएगा।
दो कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती दो कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट रविवार को निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि स्वस्थ होने वाले दोनों मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 192 हो गई है। 122 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। छह मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 64 हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए संग्रहित किए गए 640 सैंपल
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 640 सैंपल संग्रहीत किए गए है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक कुल 18390 सैंपल लखनऊ भेजे गए है। इनमें से 16583 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 192 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 1642 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।