{"_id":"68139baed75132b2910bca19","slug":"two-doctors-and-11-employees-found-absent-salary-stopped-balrampur-news-c-99-1-brp1003-125344-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो चिकित्सक व 11 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो चिकित्सक व 11 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी बभनी का निरीक्षण करते सीएमओ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्साधिकारी व 11 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरहवा का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद सलमान खान, एलएचवी ऊषा देवी, स्वीपर बबिता वाल्मीकि, लैब टेक्नीशियन राजन पाल अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में महिला चिकित्साधिकारी डॉ. नमिता, स्टाफ नर्स निधि पांडेय, एनएमएस बृजेश सिंह, रुक्मिणि पांडेय, एलएचवी पुष्पलता श्रीवास्तव, वार्ड आया ललिता जायसवाल, सोनी देवी, सुशीला चौधरी व स्वीपर स्वतंत्र कुमार अनुपस्थित पाए गए।
चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के बिना बताए अस्पताल से गायब रहने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। अधीक्षक डॉ. जावेद अख्तर को चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पर निगरानी करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का वेतन रोक दिया है। सभी कर्मियों को निर्धारित ड्रेस कोड में ही अस्पताल आने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डॉ. आलोक कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।