{"_id":"5f1866bd8ebc3e74a86cbfb7","slug":"two-died-including-sweet-seller-five-positive-balrampur-news-lko531965990","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिष्ठान विक्रेता सहित दो की मौत, पांच पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिष्ठान विक्रेता सहित दो की मौत, पांच पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। केजीएमयू में भर्ती मिष्ठान विक्रेता सहित जिले के दो कोरोना मरीजों की बुधवार को मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। मंगलवार की रात व बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बीते दिनों कोरोना रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए नगर के प्रमुख मिष्ठान विक्रेता शिव चरन को इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती किया गया था। केजीएमयू में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह कोरोना पॉजिटिव पाए गए 80 वर्षीय रेहरा ब्लॉक निवासी कैंसर मरीज रामचंद्र को बहराइच में भर्ती किया गया था। उनकी मौत भी बुधवार को इलाज के दौरान हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या पांच हो गई है। एसीएमओ ने यह भी बताया कि मंगलवार की रात आई कोरोन रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से दो बलरामपुर नगर क्षेत्र व एक हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम पतझीकला बनकटवा के निवासी हैं। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक बलरामपुर नगर व एक बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बेलवा का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिएलेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में जो लोग भी आए होंगे उनका सैंपल शीघ्र ही जांच के लिए भेजा जाएगा।
छह कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती छह कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव पाई गई है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि स्वस्थ होने वाले छह मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 156 हो गई है। 116 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। पांच मरीजों की मौत हतो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 35 हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए संग्रहित किए गए 229 सैंपल
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 229 सैंपल संग्रहित किए गए है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक कुल 16214 सैंपल लखनऊ भेजे गए है। इनमें से 15206 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 156 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 863 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।