फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two cubs seen with leopard, panic among villagers

Balrampur News: तेंदुए के साथ दिखे दो शावक, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 29 May 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two cubs seen with leopard, panic among villagers
बलरामपुर। हरैया सतघरवा/ललिया के ग्राम पंचायत ठकुराजोत के मजरे मिश्रपुरवा गांव के पास बुधवार की सुबह दो शावकों के साथ तेंदुआ झाड़ी में देखा गया है। तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र में बार-बार तेंदुआ दिखने और उसे पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने शावक सहित तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल व पिंजरा लगाए जाने की मांग डीएफओ से की है।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज से सटे गांवों में करीब छह माह से लगातार तेंदुआ दिख रहा है। ग्राम मिश्रपुरवा निवासी विश्राम मौर्य, विष्णु दयाल मौर्य, सुनील कुमार व जुगल किशोर आदि ने बताया कि गांव में करीब एक सप्ताह से लगातार तेंदुआ आ रहा है। शावकों के साथ तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर गांव के बाहर झाड़ियों में छिप जाता है। तेंदुआ गांव के एक कुत्ता सहित कई सियार को अपना निवाला बना चुका है, जिनके अवशेष जयगुरु देव मौर्य के खेत में मिले हैं। गांव की ननका, सीता, छोटका, सूरसती व जगरानी ने बताया कि तेंदुए के डर से महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है। शाम होते ही लोग घर में कैद हो जाते हैं। ललिता देवी व कुसुम ने बताया कि मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ ठकुराजोत, मिश्रपुरवा व बिनौहनी गांव में अक्सर दिखती है। मंगलवार की शाम भी तेंदुआ शावकों के साथ चौधरीडीह गांव के पास पूरब तरफ बाग में दिखी। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। तेंदुआ पकड़ने के लिए न तो कोई कार्रवाई की जा रही है और न जाल व पिंजरा ही लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गर्मी के चलते रिहायशी क्षेत्र में आ रहा तेंदुआ
- बनकटवा रेंज के रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते जंगल में पानी व भोजन का अभाव हो गया है। ऐसे में तेंदुआ रिहायशी इलाके में आ रहा है। तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। गांव में टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed