फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two constables dismissed from service in Balrampur  who found guilty in Nepal border extortion case

नेपाल सीमा पर वसूली कांड: दो सिपाहियों की नौकरी खत्म, कोर्ट से सजा के बाद एसपी ने की कार्रवाई; अन्य को चेताया

Sun, 23 Nov 2025 09:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Nov 2025 09:33 AM IST
सार

नेपाल सीमा पर वसूली कांड में दोषी पाए गए दो सिपाहियों की नौकरी खत्म कर दी गई है। यानी, उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कोर्ट से सजा के बाद एसपी ने कार्रवाई की। उन्होंने अन्य स्टाफ को भी चेताया है। 

विज्ञापन
Two constables dismissed from service in Balrampur  who found guilty in Nepal border extortion case
नेपाल सीमा पर वसूली कांड में दो सिपाही बर्खास्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में नेपाल सीमा से सटे जरवा थाने में दो वर्ष पूर्व सामने आए बहुचर्चित अवैध वसूली प्रकरण में बड़ी कार्रवाई हुई है। दोषी पाए गए दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शनिवार की देर रात सेवा से बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अदालत से सजा पाए आरक्षी ध्रुप चंद्र और राजू यादव पर यह कार्रवाई विभागीय परीक्षण के बाद की गई। थाना जरवा में 4 सितंबर 2023 को दर्ज मुकदमे में दोनों पुलिसकर्मियों पर एक युवक से अवैध वसूली का आरोप सिद्ध हुआ था। 
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, गोरखपुर की अदालत ने 21 जनवरी 2025 को दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इसी आधार पर शनिवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी (दंड एवं अपील) नियमावली के तहत दोनों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार अत्यंत गंभीर अपराध

एसपी विकास कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए भ्रष्टाचार अत्यंत गंभीर अपराध है। जनता का विश्वास तोड़ने वाले किसी भी कर्मचारी के लिए विभाग में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने चेताया कि आगे भी भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग व अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर ऐसे ही कठोर कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed