{"_id":"69e7b55491c2de1bfb02d7d6","slug":"two-bolero-vehicles-collided-head-on-seven-people-injured-balrampur-news-c-99-1-slko1019-146782-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, सात लोग घायल
Tue, 21 Apr 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के कलवारी के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो ।-संवाद
बलरामपुर। क्षेत्र के कलवारी गेट के पास सोमवार की रात दो बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि एक बोलेरो जोरावरपुरा रामनागरा गांव से श्रीदत्तगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में पहली बोलेरो में सवार ओम प्रकाश (40), परशुराम (60), तिलक राम (55) और तुलसीराम (50) घायल हो गए। वहीं दूसरी बोलेरो में सवार शुभम (26), अनुराधा (12) और रुद्र पांडेय (9) को भी चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।