फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two bikes fell into a pit filled with water, young man died

Balrampur News: पानी से भरे गड्ढे में गिरीं दो बाइक, युवक की मौत

Fri, 29 Nov 2024 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 29 Nov 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two bikes fell into a pit filled with water, young man died
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज।-स्रोत: परिजन

विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। गौरा चौराहा-बेलहा रोड पर परसा-पुरैना मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर शाम सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराकर दो बाइकें पानी से भरे गड्ढे में पलट गईं। हादसे में चोट लगने के बाद डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार युवक घायल हो गए। एक अन्य युवक को चोट नहीं आई।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालाजोत निवासी संजय मिश्र के पुत्र ऋतिक मिश्र (22), मंटू मिश्र (29), निरंजन मिश्र (30), आकाश (18), छोटू (6) और बबलू (8) बृहस्पतिवार की देर शाम दो बाइक से खजुरिया गांव में तिलक कार्यक्रम में जा रहे थे। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन

परसा-पुरैना मोड़ पर तीव्र तोड़ का बोर्ड लगा है। इसी बोर्ड से टकराकर एक-एक करके दोनों बाइकें सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं। गड्ढे में लगभग दस फीट पानी भरा है। आकाश मिश्र को तैरना आता है, इसलिए वह बाहर निकल आए। आकाश ने निरंजन, मंटू, छोटू व बबलू को पानी से निकाल लिया। काफी खोजबीन के बाद भी ऋतिक मिश्र का पता नहीं चल सका। मंटू को गंभीर चोटें आई थीं। निरंजन, छोटू व बबलू को मामूली चोट आई। चारों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से मंटू को लखनऊ रेफर कर दिया गया। निरंजन, छोटू व बबलू को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद ऋतिक को पानी से भरे गड्ढे से निकाला जा सका। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि दोनों बाइक चला रहे युवक हेलमेट लगाए थे। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि रफ्तार तेज होने के कारण मोड़ पर हादसा हुआ है।




आसपास के लोगों की जुटी भीड़
हादसे की खबर मिलते ही खजुरिया व आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर ऋतिक को गहरे पानी से बाहर निकाला। खजुरिया गांव में तिलकोत्सव में पहुंचे लोग भी घटनास्थल पर पहुंचने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed