फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two bike riders died in a road accident

Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 30 Apr 2025 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in a road accident
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में जुटे मृतक के परिवारजन। संवाद
बलरामपुर। हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रात भर दोनों शव सड़क पर ही पड़े रहे। लोग जब सुबह शौच आदि के लिए घर से निकले तो घटना की जानकारी हुई। दोनों युवक मुंबई में रहकर कमाई करते थे, जिसमें एक युवक 29 अप्रैल को घर आया था। दूसरे युवक की सात मई को शादी थी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के ग्राम बेलवा सुल्तान निवासी मेंहीलाल के बेटे का मंगलवार को विवाह था। बरात ललिया थाना के किला गांव में गई थी। बरात में राघव राम यादव के बेटे संजय यादव (22) व बेकारू यादव के बेटे महेश यादव (19) भी शामिल थे। दोनों बाइक से किला गांव बरात गए थे। दोनों लगभग ढाई बजे रात को बाइक से बेलवा सुल्तान जोत गांव के लिए रवाना हुए। संजय बाइक चला रहे थे, जबकि महेश पीछे बैठे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मंगलवार भोर कोड़री घाट के निकट उनकी बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली जबकि दोनों के शव सड़क पर पड़े थे। संजय व महेश के सिर फट गए थे।
विज्ञापन

सुबह जबदहा गांव के लोग शौच आदि के लिए निकले तो हादसे की जानकारी हुई। घटना की सूचना यूपी डायल 112 को दी गई। दोनों को जिला मेमोरियल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली बृजानंद सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर सड़क हादसा हुआ है, वहां मोड़ है। रात होने के चलते बाइक अनियंत्रित होने से हादसा होने की आशंका है। शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोस्त संजय की शादी में शामिल होने घर आए थे महेश

संजय यादव व महेश यादव पड़ोसी हैं। संजय का तिलक हो चुका है। सात मई को गैंजहवा गांव के मजरे में उनकी बरात जानी थी। मुंबई में संजय व महेश साथ रहते थे। संजय पीओपी का काम करते थे जबकि महेश एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। संजय की शादी थी इसलिए वह 20 अप्रैल को ही घर आ गए थे। महेश मंगलवार को ही घर आए थे। संजय की शादी के बाद मुंबई जाना था। दोनों मौज मस्ती के लिए मेंहीलाल के बेटे की शादी में शामिल होने चले गए। उन्हें क्या पता था की मौत उनके वहां इंतजार कर रही है। राघव राम व बेकारू का रो-रो कर बुरा हाल है। संजय के मौत की खबर पाकर उसके ससुरालीजान सकते में है। बेलवा सुल्तान जोत गांव के अधिकतर घरों में बुधवार को चूल्हे नहीं जले। जिला मेमाेरियल अस्पताल में बेलवा सुल्तानजोत गांव के लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed