{"_id":"6054d2998ebc3e8c911c7ec3","slug":"truck-crushed-young-man-death-balrampur-news-lko57037824","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुवांव पुल के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे बाइक में पीछे बैठा युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक ने उसको रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने बताया कि शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के लुचुईया निवासी वंशीलाल बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ चांद अली (40) भी बैठा था। सुवांव नाले के पास बाइक में पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी।
इससे चांद अली सड़क पर गिर गया, इस दौरान ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में चांद अली की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।