फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Truck crushed bike riders, two killed and one injured

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत एक घायल

Wed, 14 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed bike riders, two killed and one injured
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में दो की मौत हो गई है। एक लड़का गंभीर रूप से घायल है। घायल लड़के का इलाज उतरौला के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

बांकभवानी चौकी प्रभारी सैय्यद खादिम सज्जाद ने बताया कि बुधवार को उतरौला-बस्ती मार्ग पर महुआ बाजार के पास बाइक सवार को ठोकर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो ट्रक आमने-सामने से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच बाइक से मस्जिदिया डुढ़हिया गांव निवासी रबीउल्ला (28) अपने चचेरे भाई शब्बू (20) व छह वर्षीय पुत्र शहंशाह के साथ महुआ बाजार से घर लौट रहे थे। ओवरटेक करने के चक्कर में रबीउल्ला की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। रबीउल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शब्बू को सीएचसी उतरौला लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर शब्बू को इलाज के लिए गोंडा रेफर कर दिया गया। गोंडा ले जाते समय रास्ते में शब्बू की मौत हो गई है। वहीं शहंशाह का इलाज उतरौला के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली डॉ. उपेंद्र राय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed