फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tributes paid to those who lost their lives in the train accident

Balrampur News: ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 04 Jun 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to those who lost their lives in the train accident
बलरामपुर। ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में विशेष अनुष्ठान किया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने सवा लाख गायत्री मंत्रों का जप कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अन्य लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखकर मृतक यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

प्रबंध ट्रस्टी अशोक गुप्ता, व्यवस्था ट्रस्टी सतीश चंद्र मिश्रा व न्यायाधीश राम मिलन सिंह के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों ने विशेष अनुष्ठान के तहत यज्ञ में आहुति डाल कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सवा लाख गायत्री मंत्रों के जप का अनुष्ठान भी शुरू किया गया। व्यवस्था ट्रस्टी ने बताया कि बालासोर की ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए गायत्री परिवार के सभी सदस्यों ने यज्ञ में आहुति डाली। सवा लाख गायत्री मंत्रों के जप से इस तरह की घटनाओं को रोकने और विश्व में शांति व खुशहाली की कामना की गई। अनुष्ठान में राम द्वारे वर्मा, सीताराम वर्मा, बिजलेश्वर कसेरा, रानी मिश्रा, रेखा मिश्रा, गीता वर्मा, पूनम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार कश्यप, प्रवीण कुमार साहू व गौरांग श्रीवास्तव सहित गायत्री परिवार के तमाम सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed