फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tributes paid to Kanshi Ram on his death anniversary

Balrampur News: परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Oct 2025 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Kanshi Ram on his death anniversary
बलरामपुर के सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग।-स्रोत : सपा
बलरामपुर। बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कांशीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कांशीराम ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के बताए मार्ग को अपनाया और पूरी उम्र दलित एवं गरीब लोगों के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने आंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचाया और समाज के कमजोर तबके की आवाज को मुखर किया। सभा को पूर्व विधायक जगराम, पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खान, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव व जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार गिहार, भानू त्रिपाठी, मनीष चंद सोनकर, विजय मौर्य, अरविंद यादव, वसीम खान व अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed