{"_id":"6171ac2ea2ad77421a6f90a8","slug":"traveling-on-the-roads-of-three-billion-will-be-pleasant-balrampur-news-lko60108293","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अरब की सड़कों पर सुहाना होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अरब की सड़कों पर सुहाना होगा सफर
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के लोगों को दो अरब 85 करोड़ 44 हजार रुपये से बनने वाली सड़कों पर सुहाना सफर तय करने का मजा मिलेगा। बिना गड्ढे वाली 141 सड़कों पर जिले के 10 लाख लोगों को फर्राटा भरने का मौका मिलेगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय व निर्माण खंड कार्यदाई संस्थाएं सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा कराएंगी। सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य निर्धारित डेटलाइन में पूरा कराना होगा। सभी सड़कों को 31 दिसंबर से पहले पूरा कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में बरसात व बाढ़ चौपट होने वाली सड़कों का कायाकल्प कराने के लिए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड व निर्माण खंड को शासन से दो अरब 85 करोड़ 44 हजार रुपये का बजट दिया गया है। बजट से जिले की 141 सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा।
गैसड़ी विधानसभा में 34 सड़कों के कायाकल्प पर 67.79 करोड़, तुलसीपुर विधानसभा में 51 सड़कों के कायाकल्प पर 125.80 करोड़, उतरौला विधानसभा में 27 सड़कों के कायाकल्प पर 36.97 करोड़ व सदर विधानसभा में 28 सड़कों के कायाकल्प पर 54.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को गैसड़ी व तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की 86 और निर्माण खंड का सदर व उतरौला विधानसभा क्षेत्रों की 55 सड़कों के मरम्मत व निर्माण कार्य का जिम्मा सोंपा गया है। डीएसटीओ संजीव कुमार ने बताया कि उतरौला-पचपेड़वा-चंदपनपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुद़ढ़ीकरण पर 38.97 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के निर्माण व मरम्मत के कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद जिले के 10 लाख लोगों को बेहतर सफर करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
उतरौला विधानसभा में दो बड़ी सड़कों के निर्माण व मरम्मत पर 4.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह से अन्य सड़कों के निर्माण व मरम्मत पर धनराशि खर्च करने के लिए बजट का निर्धारण कर दिया गया है। सभी सड़कों का लोकापर्ण कराने की तैयारी की जा रही है। दोनों कार्यदाई संस्थाओं के एक्सईएन को शासन स्तर से निर्धारित डेटलाइन 31 दिसंबर से पहले सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
निर्धारित डेटलाइन के अनुसार, सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, राज्यमंत्री/सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा को लोकापर्ण कराने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।
डीएम श्रुति ने बताया कि सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य की सीडीओ रिया केजरीवाल से मॉनीटरिंग कराई जा रही है। दोनों कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी प्रांतीय व निर्माण खंड के एक्सईएन को शासन स्तर से निर्धारित डेटलाइन 31 दिसंबर से पहले सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। कार्य में हीलाहवाली पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।