फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   training,tool kit

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से आत्मनिर्भर बन रहा भारत

Wed, 29 Dec 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
training,tool kit
फोटो-11-बलरामपुर में लाभार्थी महिला को प्रमाण पत्र देते राज्यमंत्री पल्टूराम व अन्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। प्रदेश सरकार की तरफ चलाए जा रहे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा है। पिछड़े एवं कला संकाय से जुड़े लोगों को योजना के तहत न केवल प्रशिक्षण दिया जा रहा है बल्कि उन्हें स्वरोजगार करने के लिए आधुनिक किट भी मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को राम कृष्ण परमहंस विद्यालय भगवतीगंज में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित करते हुए राज्यमंत्री पल्टूराम ने कही। गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को सबल बनाने का कार्य योगी और मोदी की सरकार कर रही है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त राजेश पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को मुद्रा लोन दिलाकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सह संयोजक गुलाब सिंह ने बताया कि 250 लाभार्थियों को सिलाई-कढ़ाई, बढ़ई, कुम्हार व हलवाई का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र के साथ-साथ टूल किट का वितरण किया जा रहा है। सह संयोजक ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, मो. आमिर, रवि शंकर, संदीप कुमार, विश्वजीत, प्रमोद कुमार व अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed