फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Training campaign will be run to strengthen the roots of the organization

Balrampur News: संगठन की जड़ों को मजबूत करने के लिए चलेगा प्रशिक्षण अभियान

Tue, 05 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Training campaign will be run to strengthen the roots of the organization
फोटो-27-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रगीत का गायन करते भाजपा के पदा​धिकारी ।-स्रोत: भाजप
बलरामपुर। भाजपा कार्यालय अटल भवन में मंगलवार को जिला योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल और बूथ स्तर पर प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षण के जिला वर्ग प्रभारी डॉ. रंजन शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संगठन की जड़ों को मजबूत करना है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने अनुशासन को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि किसी भी मजबूत संगठन की नींव अनुशासित कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले में 15 व 16 मई को आयोजित होने वाला दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बनेगा और कार्यकर्ताओं को सीखने का बेहतर अवसर देगा। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने प्रशिक्षण अभियान की उपयोगिता पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक डॉ. अजय सिंह पिंकू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, पंकज सिंह, राकेश तिवारी, महेंद्र पांडेय, श्याम मनोहर तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, वरुण सिंह मोनू, संजय शुक्ला, बिंदु विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, अवधेश पांडेय व डॉ. प्रांजल त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed