फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   training

गांवों के विकास से ग्रामीणों के जीवन स्तर में होगा सुधार

Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
training
बलरामपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले के चार ब्लॉकों के नवनिर्वाचित 396 ग्राम प्रधानों को शुक्रवार को वर्चुअल तरीके से गांवों में विकास कार्य कराने का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। गांवों के विकास से ग्रामीण के जीवन स्तर में बदलाव आएगा। जिले के पांच ब्लॉकों के 404 ग्राम प्रधानों को 17 जुलाई को होने वर्चुअल प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। डीपीआरओ के निर्देशन व एडीओ पंचायतों के पर्यवेक्षण में ग्राम पंचायत सचिवों ने प्रधानों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक सदर के 116, हरैया सतघरवा के 110, श्रीदत्तगंज के 70 व तलसीपुर के 100 नवनिर्वाचित प्रधानों को निर्धारित 20 सेंटरों पर वर्चअल तरीके से एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। सेंटरों पर एलईडी टीवी के माध्यम से पंचायतीराज विभाग के उच्चाधिकारयों की तरफ से ग्राम प्रधानों को गांवों का विकास कराने के लिए जानकारी दी गई। डीपीआरओ ने विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया और गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने की ग्राम प्रधानों से अपील की। सभी ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार, कर्तव्य, दायित्व व ग्राम पंचायत में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उप निदेशक पंचायती राज देवीपाटन मंडल गोंडा आरएस चौधरी ने डीपीआरसी से ग्राम प्रधानों को संबोधित किया। सह प्राचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव ने पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम पंचायतों की बैठकें, मॉडल ग्राम पंचायत, आय के श्रोत, वर्षा जल व आपदा प्रबंधन आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक योगेश मिश्र व राज कुमार ने ग्राम प्रधानों को डीपीआरसी से वर्चुअल प्रशिक्षण दिया। ग्राम पंचायत शिवानगर के सचिवालय में सचिव नित्यानंद सिंह ने ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार व दायित्व के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उर्मिल देवी, नक्कू, रीता देवी, उमर शाह, अशरफजहां, प्रेम नरायन वर्मा, राम जागे, नफीस, चेतराम पाल, अनीता, रोजगार सेवक अजय प्रताप सिंह, बाबादीन पाल, कलाम, दुर्गेश व आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे। हरैया सतघरवा ब्लॉक के पंचायत भवन हरैया में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्टर के माध्यम से सचिव संतोष गुप्त व ओम प्रकाश दूबे ने प्रधानों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर पप्पू जायसवाल, अहमद हुसैन, बलराम यादव, कैलाश श्रीवास्तव, रंजना मिश्रा, गीता मिश्रा, पुष्पा यादव, हिप्पी मिश्रा, राम निवास, राज कुमार यादव, कलीम व जान्हवी शुक्ल आदि मौजूद रहे। डीपीआरओ ने बताया कि 17 जुलाई को ब्लॉक पचपेड़वा के 101, गैसड़ी के 115, गैड़ास बुजुर्ग के 42, रेहरा बाजार के 81 व उतरौला के 65 नवनिर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed