फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traders and farmers grappling with the dilapidated state of the mandi committee

Balrampur News: मंडी समिति की बदहाली से जूझ रहे व्यापारी व किसान

Mon, 24 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Traders and farmers grappling with the dilapidated state of the mandi committee
बलरामपुर के मंडी समिति में हुआ जलभराव
बलरामपुर। शहर की नवीन सब्जी मंडी समिति इन दिनों बदहाली का शिकार है। मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक न होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नालियां चोक होने के कारण जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित है। इससे व्यापारियों और यहां आने वाले किसान व ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के गोंडा मार्ग भगवतीगंज स्थित नवीन फल व सब्जी मंडी स्थित है। मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और कारोबार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें दिक्कत उठानी पड़ती है। एक अप्रैल से निविदा प्रक्रिया करके सफाई के लिए संस्था का चयन किया जाना था, लेकिन विभागीय पेंच के कारण 18 जुलाई को किसी तरह ठेकेदार का चयन हो पाया। मंडी परिसर में दुकानदारों के सामने गंदगी का अंबार लगा रहता है। नालियां चोक होने के कारण दुर्गंध से व्यापारी व ग्राहकों का सांस लेना दुश्वार रहता है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में प्रतिदिन कारोबार होता है, इसलिए यहां सुविधाओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन

----------------------
अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
- फल व सब्जी विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि नवीन मंडी समिति परिसर में व्यवस्था बदहाल है। व्यापारियों की समस्या पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आलम यह है कि करीब एक वर्ष से मंडी समिति सचिव का पद खाली है। निरीक्षक ही प्रभारी के रूप में कामकाज देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
नियमित होती है सफाई
-- चालू वित्तीय वर्ष में सफाई ठेकेदार चयन में देरी हुई है। 18 जुलाई को ठेकेदार का चयन कर लिया गया है। मंडी समिति परिसर में ठेकेदार को नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है।
- विनय कुमार, प्रभारी सचिव मंडी समिति बलरामपुर

बलरामपुर के मंडी समिति में हुआ जलभराव

बलरामपुर के मंडी समिति में हुआ जलभराव

बलरामपुर के मंडी समिति में हुआ जलभराव

बलरामपुर के मंडी समिति में हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed