फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tractor-trolley parked at crossing, train delayed by one and a half hours

खराब होकर क्रॉसिंग पर खड़ी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेन डेढ़ घंटा लेट

Wed, 05 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley parked at crossing, train delayed by one and a half hours
बलरामपुर के तुलसीपुर रेलवे क्रासिंग पर खराब होने से खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होकर खड़ी हो जाने से ट्रेन डेढ़ घंटा लेट हो गई। कौवापुर रेलवे स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। जीआरपी ने चालक के ऊपर केस दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेलवे स्टेशन लाकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर रेलवे स्टेशन मास्टर अजय पाल व घनश्याम गौड़ ने बुधवार को बताया कि सात बजे गन्ना लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे क्रॉसिंग के बीचो-बीच खड़ी हो गई। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वाहन का हिच टूट गया है। हमसफर ट्रेन को कौवापुर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रोकना पड़ा। जेसीबी से रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया गया।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के डेढ़ घंटे बाद हमसफर ट्रेन को कौवापुर रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार यादव निवासी लालपुर मटेहवा कोतवाली गैसड़ी के खिलाफ आरपीएफ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लाकर सीज कर दिया गया है। ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार यादव का आरोप है कि तुलसीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क इतनी खराब है जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वाहन भी खराब हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed