Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tractor runs over innocent child who had stepped out to play; child dies

Balrampur News: घर से खेलने निकले मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Sat, 07 Nov 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Tractor runs over innocent child who had stepped out to play; child dies
फोटो-27-प्रिंस।-फाइल फोटो
तुलसीपुर। त्योहार की तैयारियों और खुशियों के बीच पलभर में मातम छा गया। ग्राम पंचायत सुखरामपुर के मजरा भुवालपुर में शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के सामने खेलने निकले 10 वर्षीय प्रिंस की मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक्टर का पहिया मासूम के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे का लहूलुहान शव देखकर मां बदहवास हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


भुवालपुर निवासी परशुराम का बेटा प्रिंस शनिवार शाम करीब 4:30 बजे घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से गुजर रही थी। आरोप है कि चालक ने आबादी वाले रास्ते पर वाहन की रफ्तार कम नहीं की। गांव के विनोद कुमार के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक अरबाज सुखरामपुर का रहने वाला है। वह पिछले तीन दिनों से सुखरामपुर से मिट्टी लादकर संकरे रास्तों से होते हुए लक्ष्मणपुर गांव में रामतीर्थ के यहां मिट्टी गिराने जा रहा था।
विज्ञापन


मृतक के चाचा राजेंद्र ने चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया। प्रिंस के पिता परशुराम बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने दावा किया है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-27-प्रिंस।-फाइल फोटो

फोटो-27-प्रिंस।-फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed