{"_id":"6144cad18ebc3e475b2d7ccd","slug":"tool-kit-balrampur-news-lko5960107166","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूल किट पाकर लाभार्थियों के खिले खुशी से चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूल किट पाकर लाभार्थियों के खिले खुशी से चेहरे
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थी को टूल किट देते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य।(संव
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विश्वकर्मा दिवस व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया गया। टूल किट पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। टूल किट के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अपना कारोबार चमकाने का मौका मिलेगा। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संवाद सुनाया गया। मुख्यमंत्री ने लोक भवन के कार्यक्रम में प्रदेश भर के 21 हजार प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट और 11 हजार से अधिक को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का ऋण वितरित किया।
विश्वकर्मा दिवस व प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर कलेक्ट्रेट सभागार के प्रशिक्षित लाभार्थियों के टूल किट वितरण समारोह में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व डीएम श्रुति शामिल हुईं। विधायक व डीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 100 परंपरागत हस्तशिल्प कारीगर लाभार्थियों को टूल किट व प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री का लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से संबोधन भी सुनाया गया। सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने परंपरागत कारीगरों के कौशल व हुनर को पहचानते हुए मंच देने का कार्य किया है।
उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी कारीगरों को 250 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय दिया जा रहा है जिससे उन्हें परिवार के खर्च को चलाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से लोकल फार वोकल योजना के तहत स्थानीय कारीगरों के प्रोडक्ट को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग की जा रही है। इस अवसर पर लाभार्थियों के साथ सहायक मैनेजर उद्योग अखिलेश कुमार सिंह, एलडीएम डॉ. एनआर विश्नोई, बृजेंद्र तिवारी व अपर एसडीएम विनोद कुमार सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।