फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Toll plaza employee dies of electric shock

Balrampur News: टोल प्लाजा के कर्मचारी की करंट से मौत

Sun, 12 May 2024 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza employee dies of electric shock
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर-तुलसीपुर स्थित टोल प्लाजा में काम करने वाले 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की शादी 11 जुलाई को होनी थी। शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

युवक के रिश्तेदार मथुरा प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि ललिया थाना के नंदनगर जुम्मनडीह निवासी वीरेंद्र (28) टोल प्लाजा में नौकरी करता था। शनिवार की रात नौ बजे टोल प्लाजा में ऊपर की मंजिल पर भोजन बना रहा था। उसने अपने सहयोगी से बताया कि वह शौच के लिए नीचे जा रहा है। जमीन पर बिजली के नंगे तार पड़े थे, जिस पर उसका पैर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक उसके न आने पर तलाश की गई। टोल प्लाजा के नीचे वह बेहोश मिला। उसे सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ओमनाथ ने बताया कि वीरेंद्र की शादी 11 जुलाई को होनी थी, उसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था। अचानक घटना होने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed