{"_id":"60844f998ebc3e8dae157bdf","slug":"today-dispatch-of-polling-parties-for-2524-booths-balrampur-news-lko575593669","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी 2524 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी 2524 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2524 बूथों पर सोमवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार 25 अप्रैल को रवाना होगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों से पोलिंग पार्टियों को मतदान ड्यूटी के लिए पोलिंग सेंटरों पर भेजा जाएगा।
इसके लिए पोलिंग पार्टियों के सभी मतदान कार्मिकों को अपने से संबंधित ब्लॉक में जुटने का निर्देश दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को अपने ब्लॉक के संबंधित मतगणना स्थल पर 25 अप्रैल को पहुंचे और वहीं से बस्ता लेकर प्रशासन की तरफ से मुहैया कराने वाले वाहन के माध्यम से मतदेय स्थलों के लिए रवाना किए जाएंगे।
जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए 18 जोनल व 106 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान कार्य की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। सभी मतदेय स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की भी तैनाती रहेगी। कड़ी सुरक्षा के बीच गांव की सरकार चुनने के लिए 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।
विज्ञापन
इसमें 16,78,774 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गांव की सरकार चुनने को जिले के 2524 मतदेय स्थलों पर वोटिंग होगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कर्मी शमिल होंगे। सभी पोलिंग पार्टियों को ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के सीटों पर मतदान कराने के लिए सभी संसाधनों से लैस करके भेजा जाएगा।
सदर ब्लॉक के 116 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने वाली 382 पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थल एमपीपी इंटर कालेज और हरैया सतघरवा ब्लॉक के 110 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने वाली 322 पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थल मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज शिवपुरा से रवाना होगी।
तुलसीपुर ब्लॉक के 100 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने वाली 311 पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थल नवीन मंडी समिति तुलसीपुर, गैसड़ी ब्लॉक के 115 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने वाली 296 पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थल किसान इंटर कालेज सिंहमोहानी गैसड़ी और पचपेड़वा ब्लॉक के 101 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने वाली 261 पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थल फजले रहमानिया इंटर कालेज पचपेड़वा से भेजी जाएंगी।
उतरौला ब्लॉक के 65 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने वाली 216 पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थल एचआरए इंटर कालेज उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के 42 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने वाली 205 पोलिंग पार्टियों को मतगणना स्थल स्व श्रीराम तीरथ चौधरी इंटर कालेज इमिलिया बनघुसरा, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के 70 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने वाली 233 पोलिंग पार्टियों को मतगणना स्थल चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्घ महाविद्यालय श्रीदत्तगंज और रेहरा बाजार ब्लॉक के 81 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने वाली 298 पोलिंग पार्टियों को मतगणना स्थल भगवती प्रसाद शुक्ल इंटर कालेज रेहरा बाजार से रवाना किया जाएगा।