फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Today, bulldozers will be used on 300 houses and shops.

Balrampur News: आज 300 मकान व दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

Sat, 22 Nov 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Today, bulldozers will be used on 300 houses and shops.
बलरामपुर के पहलवारा मोहल्ले में अतिक्रमण हटाते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की सख्ती का असर दिखने लगा है। बहराइच और गोंडा रोड पर सड़क के दोनों किनारों पर लाल निशान लगाकर जिला प्रशासन ने 72 घंटे के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। समय सीमा समाप्त होने से पहले शनिवार को ज्यादातर कब्जाधारियों ने स्वयं कब्जा हटाया। कुछ ने निर्देश का अनुपालन नहीं किया। 23 नवंबर से वीर विनय चौराहा से बहराइच रोड तक बुल्डोजर चलाकर 300 मकान-दुकान और पेट्राेल पंप से अतिक्रमण हटाया गाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के कई हिस्सों में व्यापारी अपने स्तर से दुकान के आगे बनाए गए छज्जे, शेड और बढ़ाई हुई दीवारों को तोड़ते दिखाई दिए। वीर विनय चौराहा, पावर हाउस क्षेत्र और रेलवे क्रॉसिंग के आगे तक कई जगहों पर लोगों ने मशीनें लगवाकर अवैध निर्माण हटवाया। कुछ लोगाें ने खुद के मकानों का भविष्य प्रशासन के भरोसे छोड़ दिया है। शनिवार को लोग जुगाड़ खोजते दिखे। कई लोगों ने नेताओं के दरबार में भी गुहार लगाई। व्यापारी अनिल गुप्त, बड़ेलाल गुप्त, रफीक ने चिंता जताई कि अचानक कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश पहवा ने कहा कि व्यापारी प्रयास कर रहे हैं। पक्के निर्माण को हटाने के लिए 72 घंटे का समय पर्याप्त नहीं है। प्रशासन को थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

हटवाया जाएगा कब्जा
चिह्नांकन वाले सभी स्थानों से अवैध निर्माण पूरी तरह हटाए जाएंगे। टीम रविवार को दोबारा क्षेत्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी स्थान पर अतिक्रमण शेष न रहे। अभियान पूरा होने के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू होगा और जाम से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालचंद्र मौर्या, ईओ नगर पालिका बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed