फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   To increase income, do animal husbandry and egg production along with farming.

Balrampur News: आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ करें पशुपालन व अंडा उत्पादन

Mon, 24 Jun 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
To increase income, do animal husbandry and egg production along with farming.
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबो​धित करते सीडीओ संजीव कुमार मौर्य।
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि सूचना तंत्र के तहत जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
विज्ञापन


गोष्ठी का शुभारंभ सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों से पंजीकरण कराने का सुझाव दिया। उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम कुसुम योजना की जानकारी दी। कहा कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ ही पशुपालन व पोल्ट्री फार्म बनाकर अंडा उत्पादन कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने धान की प्रजातियों, बेहतर उत्पादन के लिए बीज एवं भूमि शोधन के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वैज्ञानिक डॉ. एसके वर्मा व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने फसल उत्पादन में वृद्धि के लिए रसायन व जैविक खाद के प्रयोग की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे ने केला व गेंदा फूल की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में एलडीएम अमित कुमार राजू, सीवीओ डॉ. श्याम नगीना राम, डिप्टी सीवीओ डॉ. समदर्शी सरोज सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed